राजकीय महिला कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से छात्राओं को सफर में आने वाली परेशानियों से निपटने के लिए जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इसमें कॉलेज की 120 से अधिक छात्राओं ने भगा लिया। यह कार्यक्रम कॉलेज प्राध्यापिका प्रियंका की अध्यक्षता में किया गया। इसमें कॉलेज प्राचार्य जयनारायण गहलावत ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य जयनारायण गहलावत व प्राध्यापिका प्रियंका ने छात्राओं को बताया कि जब भी वह कॉलेज के लिए घर से निकलती हैं। इस दौरान उनको गंतव्य तक पहुंचने में जो भी परेशानी होती है। उससे बचने के लिए खुद जागरूक होने की जरूरत है। इसमें हर महिला व छात्रा को पुलिस द्वारा जारी किए गए सहायता नंबर की जानकारी हो। इसके अलावा गाड़ी, स्कूटी व बस में जब भी इस तरह की घटना होने का संदेह हो। अपने आसपास के लोगों को जरूर बताए और आपराधिक प्रवृति के व्यक्ति से डरकर नहीं बल्कि कड़े शब्दों के साथ उससे टकराव करें। अगर इस तरह हर महिला व युवती आपराधिक प्रवृति के लोगों से टकराएगी तो किसी की हिम्मत नहीं होगी।