फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में भीषण गर्मी में एबीवीपी ने लगाई ठंडे पानी की छबील, विद्यार्थियों को मिली राहत

भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की सीआरएसयू इकाई, द्वारा चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय परिसर में टीबी-1 के पास ठंडे व मीठे पानी की छबील लगाई गई। इस सेवा शिविर का उद्देश्य परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को गर्मी से राहत प्रदान करना रहा। सुबह से ही बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने छबील पर पहुंचकर ठंडा पानी पीया और परिषद् के इस प्रयास की सराहना की। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव के साथ पूरे दिन पानी पिलाने का कार्य किया। इस दौरान विश्वविद्यालय के डीन, प्रोफेसर्स, टीचिंग व नॉन-टीचिंग स्टाफ भी मौजूद रहे। डीएसडब्ल्यू डॉ. जसबीर सिंह ने स्वयं विद्यार्थियों को पानी पिलाकर परिषद् के सेवा कार्य की प्रशंसा की। एबीवीपी इकाई अध्यक्ष सतविंदर ढिल्लों ने कहा कि परिषद् छात्रहित और समाजसेवा के कार्यों में सदैव अग्रणी रही है। वहीं प्रांत मंत्री नवीन देसवाल ने इसे मानवता और सहयोग की भावना को मजबूत करने वाला प्रयास बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें