फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद के जुलाना में निकासी व्यवस्था की जांच के लिए पहुंचा प्रशासनिक अमला

नवीन दलाल Updated Fri, 20 Feb 2026 04:11 PM IST

कस्बे के मुख्य बाजार में निकासी व्यवस्था को लेकर लंबे समय से चल रही शिकायतों के बाद शुक्रवार को प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। बाजार के दुकानदारों का कहना है कि पानी की उचित निकासी न होने के कारण बरसात या नालियों के ओवरफ्लो होने पर दुकानों के आगे गंदा पानी जमा हो जाता है, जिससे ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार संबंधित विभागों को शिकायत देने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया। शुक्रवार को पंचायती राज विभाग और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जुलाना बाजार पहुंचे। निरीक्षण के दौरान नगरपालिका के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया, ताकि समस्या का संयुक्त रूप से समाधान निकाला जा सके। अधिकारियों ने बाजार की मुख्य नालियों, गलियों और पानी के बहाव की दिशा का बारीकी से निरीक्षण किया। दुकानदारों से भी बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी गईं। जांच के दौरान सामने आया कि जुलाना बाजार के मुख्य हिस्से में निकासी व्यवस्था सामान्य रूप से काम कर रही है और वहां कोई बड़ी तकनीकी खामी नहीं पाई गई। हालांकि निरीक्षण में यह स्पष्ट हुआ कि बाजार से सटे जिस क्षेत्र का संबंध शादीपुर गांव से है, वहां निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। उसी क्षेत्र में पानी की रुकावट के कारण गंदा पानी दुकानों के सामने जमा हो रहा है, जिससे भ्रम की स्थिति बन रही है कि समस्या पूरे बाजार की है। दोनों विभागों के अधिकारी रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजेंगे तब कहीं जाकर समाधान होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें