फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका बाजार में फड़ों पर कार्रवाई, लोगों ने जताया विरोध

हुडा ने बुधवार को पालिका बाजार में फड़ों पर कार्रवाई की। जेसीबी की सहायता से फड़ों को हटा दिया गया। वहीं दुकानदारों का सामान भी तोड़ दिया। हालांकि इस दौरान दुकानदार गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन नप कर्मचारी नहीं रूके। दुकानदारों का कहना था कि प्रशासन ने ही रोजगार देने के लिए उन्हें 50-50 हजार रुपये का लोन देकर फड़ मुहैया करवाए थे, लेकिन उन्होंने ही फड़ों को तोड़कर उनका रोजगार छीन लिया। अब वह लोन की किश्त कैसे भरेंगे। बुधवार को संपदा अधिकारी और एसडीएम सत्यवान मान के नेतृत्व में अमला पालिका बाजार पहुंचा, जहां पर फड़ लगा रहे दुकानदारों पर कार्रवाई की। उन्होंने सभी फड़ों को तोड़ दिया। इस कार्रवाई को रूकवाने के लिए दुकानदार रुपया चौक स्थित डिप्टी स्पीकर आवास पर पहुंचे, जहां पर उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। दुकानदारों का आरोप है कि बिना नोटिस दिए कार्रवाई की है। उन्हें एक घंटे तक का भी समय नहीं दिया। अब वह अपने बच्चों को क्या खिलाएंगे। कैसे उनका पेट भरेंगे। प्रशासन उनके साथ नाइंसाफी कर रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें