फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: फायर करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

शाहिल शर्मा Updated Tue, 15 Jul 2025 05:41 PM IST

अनाज मंडी उचाना में पैसों के लेन-देन के मामले में आढ़ती पर की फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान खरैंटी हाल आबाद जींद शहर निवासी मनोज उर्फ प्रवीन, छात्तर गांव हाल आबाद दिल्ली निवासी जगबीर और पड़ाना गांव निवासी अनिल के तौर पर हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पूछताछ करेगी। रविवार रात को सुलेंद्र छात्तर की दुकान पर उनके ही रिश्तेदार जगबीर छात्तर और उसके साथियों ने फायरिंग की। सुलेंद्र ने बताया कि देर रात एक बीएमडब्ल्यू कार में जगबीर छात्तर, उसका जीजा प्रवीन और एक अज्ञात व्यक्ति आए। तीनों ने नशे की हालत में खाना खाया और फिर बहस शुरू कर दी। इसी दौरान जगबीर के इशारे पर उनके साथी अनिल ने गोली चला दी। गोली दुकान के अंदर के गेट से होकर पीछे की दीवार में जा लगी। एक सप्ताह पहले आपसी विवाद को लेकर पंचायत हुई थी, इस दौरान उसकी और उनके चाचा राजकुमार के बीच कहासुनी हो गई थी। 13 जुलाई सुबह राजकुमार पंचायत लेकर सुलेंद्र के घर आया था। पुलिस ने इस मामले में दो को नामजद कर एक अन्य के खिलाफ जान से मारने की कोशिश करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें