जुलाना में पौली गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। कार में सवार एक युवक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना जुलाना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल तक पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अकालगढ़ गांव निवासी अनिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती रात उसका भाई विनोद और मुडलाना निवासी संदीप, सुनारिया गांव निवासी विनोद और उसके ताऊ का लड़का संदीप कार में सवार होकर गांव से रोहतक की ओर जा रहे थे। जब वह पौली गांव के पास पहुंचे तो एक अज्ञात कार चालक ने उनकी कार के आगे कट मार दिया जिससे उनकी कार अनियंत्रित हो गई। कार को सुनारिया निवासी विनोद चला रहा था।