जींद की बुढ़ाबाबा बस्ती में एक युवक का अपहरण करके उसको यातनाएं देने का मामला सामने आया है। युवक का रोहतक रोड पुलिस चौकी के पास से ही टाटा गाड़ी सवार युवकों ने अपहरण किया था और उसके बाद मुंबई के पास एक गांव में ले गए। जहां एक सप्ताह तक उसे यातनाएं दी गईं। फिरौती की रकम मिलने के बाद युवक उनके चंगुल से आजाद हो पाया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और बाकियों की तलाश शुरू कर दी।