फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: जिप चेयरमैन ने की सीएम से मुलाकात, सीएम ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

शाहिल शर्मा Updated Wed, 22 Oct 2025 05:37 PM IST

जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान बिरधाना ने कहा कि जिला पार्षद संजय के वार्ड में दो करोड़ रुपये की ग्रांट वितरित की गई। ग्रांट वितरण का काम हाउस की बैठक में किया जाता है। यह अकेले उनका फैसला नहीं होता। वह वीरवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिला पार्षद संजय को किसी ने बहकाकर गुमराह करने का काम किया है। इसके पीछे कौन षड्यंत्रकारी है, इसका पता पुलिस को लगाना चाहिए। इस मामले में वह गत दिवस सीएम नायब सैनी से मिले थे और मांग की थी कि षड्यंत्र करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। सीएम ने उनको उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। वह भी इस मामले में पुलिस को शिकायत देकर षड्यंत्रकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करेंगे ताकि ऐसे लोगों की असलियत सामने आ सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें