सुबाना गांव में देर रात हितेश उर्फ गुल्लु की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। बलेनो गाड़ी में सवार होकर आए चार आरोपियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हितेश का शरीर छलनी कर दिया। इसका सीसीटीवी भी सामने आया हैं, जिसमें चार आरोपी रात 10 बजकर 25 मिनट पर ब्लेनो गाड़ी से उतारते हैं और गाड़ी में बैठे हितेश और उसके साथी पर फायरिंग शुरू कर दी। इसमें ड्राइवर सीट पर बैठे हितेश पर लगातार फायरिंग की जबकि उसके साथ बैठा दूसरा युवक मौके का फायदा उठाकर भाग गया। हालांकि आरोपियों ने दूसरे युवक पर भी एक फायर किया, लेकिन वह बच गया और भाग निकला।