फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: जेएलएन नहर में नहाने गए युवक की मौत

शाहिल शर्मा Updated Sun, 03 May 2026 10:39 PM IST

साल्हावास क्षेत्र के लडायन गांव के पास स्थित जेएनएल नहर में डूबने से 20 वर्षीय युवक साहिल की मौत हो गई। साहिल रविवार शाम 4 बजे अपने तीन दोस्तों रवि, मयंक और दीपक के साथ गर्मी से निजात पाने के लिए नहाने गया था। उसे डूबता देख दोस्तों ने नजदीक काम कर रहे लोगों से मदद मांगी। उसके बाद पुलिस प्रशासन और डायल-112 पर सूचना दी गई। थाना प्रभारी सुंदर पाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल सुनारिया के गोताखोरों को भी सूचना दी गई। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से करीब साढ़े तीन घंटे तक सर्च अभियान चलाया लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लगा। इसी दौरान राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल सुनारिया की टीम आ पहुंची। गोताखोरों ने मात्र आधे घंटे में शव को खोज निकाला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया गया। एफएसएल टीम ने जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए हैं। शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया। देर रात होने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें