फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: लघु सचिवालय में आयुष विभाग के तत्वावधान में आयोजित हुआ योगा ब्रेक कार्यक्रम

लघु सचिवालय बेरी में सोमवार को आयुष विभाग द्वारा अधिकारियों और कर्मचारियों को योगा ब्रेक के दौरान कार्यस्थल पर योगाभ्यास कराया गया। एसडीएम रेणुका नांदल सहित राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने वाई ब्रेक के दौरान यौगिक क्रियाओं का अभ्यास किया। आयुष विभाग से आयुष अधिकारी डॉ. बरखा, योगाचार्य गीता व प्रदीप कुमार ने योग व प्राणायाम की जानकारी देते हुए अभ्यास कराया। एसडीएम रेणुका नांदल ने बताया कि सरकार ने सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों को तनाव मुक्त रह कर कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘वाई-ब्रेक’ देने का निर्णय लिया है। वाई-ब्रेक यानी योग के लिए ब्रेक में प्रत्येक कार्यदिवस में अधिकारियों व कर्मचारियों को पांच मिनट योगा करवाकर उन्हें तनावरहित किया जा रहा है। यह पहल केंद्र सरकार द्वारा तैयार वाई-ब्रेक योग प्रोटोकॉल पर आधारित है, जिसका उद्देश्य व्यस्त कार्यस्थलों पर भी योग को सरल और व्यावहारिक रूप से अपनाने को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास न केवल तनाव को कम करता है बल्कि कार्यकुशलता, सकारात्मकता और टीम भावना को भी मजबूत करता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें