फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: खेल परिसर में युवाओं को करवाया गया योग

हरियाणा योग आयोग एवं आयुष विभाग हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे सूर्य नमस्कार अभियान के अंतर्गत सोमवार को राजीव गांधी खेल परिसर सिलानी में महावीर योगाचार्य ने सूर्य नमस्कार करवाया। सूर्य नमस्कार अभियान के हर ब्लॉक में नोडल ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं और इस पूरे अभियान की मॉनिटरिंग डॉक्टर पवन देशवाल जिला योग कोऑर्डिनेटर कर रहे हैं। सूर्य नमस्कार के साथ-साथ नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक एवं देश भक्ति की भावना भी युवाओं में जगा रहे हैं। राजीव गांधी खेल परिसर सिलानी में झज्जर ब्लॉक की नोडल ऑफिसर डॉक्टर सुमन ने बताया कि मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार का अभ्यास करने से शारीरिक मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास होता है। यह अभियान 12 फरवरी तक चलेगा। इस अवसर पर डॉ. नमिता जाखड़, कुश्ती कोच कदम, गांव के प्रधान महावीर, नरेंद्र पहलवान, राजपाल, अरुण शास्त्री उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें