12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में झज्जर महर्षि दयानंद स्टेडियम परिसर में सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए आयोजित तीन दिवसीय योगाभ्यास प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ डीसी वर्षा खांगवाल ने किया। डीसी ने कहा योग युक्त हरियाणा-नशा मुक्त हरियाणा की दिशा में सुखद स्वास्थ्य के लिए योग की महती भूमिका है। योगाभ्यास प्रोटोकॉल प्रशिक्षण के दौरान डीसी ने विभागीय अधिकारियों के साथ योगाभ्यास करते हुए आमजन को योग करने के लिए प्रेरित किया।