फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़: ठेकेदारी प्रथा के विरोध में कर्मचारियों का प्रदर्शन, पुतला दहन

शाहिल शर्मा Updated Wed, 18 Mar 2026 03:17 PM IST

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर प्रदेशभर में बुधवार को पालिकाओं, परिषदों और निगमों में ठेकेदारी प्रथा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किए गए। इसी कड़ी में बहादुरगढ़ में कर्मचारियों ने इंदिरा पार्क से रेलवे रोड होते हुए लाल चौक तक रोष मार्च निकालकर पुतला दहन किया। इसके बाद नगर परिषद गेट पर कार्यकारी अधिकारी संजय रोहिल्ला को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। कर्मचारियों ने बताया कि नगर निगम अंबाला में पिछले 16 दिनों से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं, लेकिन उनकी मांगों पर कोई समाधान नहीं किया जा रहा। संघ ने ठेका प्रथा खत्म कर नियमित भर्ती, समान काम-समान वेतन और न्यूनतम ₹30,000 वेतन लागू करने की मांग उठाई। प्रदर्शन की अध्यक्षता राजेश बालगुहेर ने की और संचालन अमित परनाला ने किया। इस दौरान सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें