फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़: मुख्यमंत्री के आदेश पर सेक्टर-9 की अधूरी ग्रीन बेल्ट का काम शुरू

बहादुरगढ़ के वॉर्ड-14 स्थित सेक्टर-9 में लंबे समय से अधूरी पड़ी ग्रीन बेल्ट का कार्य मुख्यमंत्री के आदेश पर दोबारा से शुरू कर दिया गया है। इससे क्षेत्र के लोगों को गंदगी से राहत मिलेगी। साथ ही खुले में शौच करने वालों, रात में शराब पीने वालों और आवारा पशुओं के जमावड़े से भी छुटकारा मिलेगा। पूर्व पार्षद जसबीर सैनी ने बताया कि यह खाली पड़ी जमीन पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग के अंतर्गत आती है। नगर परिषद द्वारा यहां चारदीवारी कर ग्रिल लगाई जाएगी। हाईमास्क लाइट लगाई जाएगी और सरकार के निर्देशानुसार स्लोगन भी लगाए जाएंगे। ग्रीन बेल्ट को हरा-भरा रखने के लिए घास और पेड़-पौधे भी लगाए जाएंगे। जसबीर सैनी ने मौके पर निरीक्षण कर अधिकारियों से बेहतर कार्य करने और पूरी जगह को कवर करते हुए सुंदर ग्रीन बेल्ट विकसित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष सभी सेक्टरों की अधूरी ग्रीन बेल्ट को पूरा कराने की मांग रखी थी, जिस पर मुख्यमंत्री ने काम शुरू करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें