फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: अनाज मंडी में शेड बदलने का काम शुरू, 1.20 करोड़ रुपये होंगे खर्च

अनाज मंडी में बने टीन शेड को बदलने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा शेड की 30 मीटर लंबाई बढ़ाई जाएगी। इस पर करीब 1.20 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। साथ ही टेंडर अनाज मंडी में चारों तरफ को दीवार को ऊंचा उठाया जाएगा। रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी बनाए जाएंगे। इसके लिए मार्केटिंग बोर्ड की तरफ से टेंडर लगाए गए थे। अब उनका वर्क ऑर्डर जारी करके काम शुरू कर दिया गया है। अनाज मंडी 11.5 एकड़ में बनी हुई है। जब सेस इसका निर्माण हुआ है, तब से अनाज मंडी में एक ही टीन शेड है। सीजन के दौरान आवक को देखते हुए यह शेड काफी छोटा पड़ रहा था। बारिश के मौसम में फसल भी खराब हो रही थी, क्योंकि शेड में कई जगहों पर छेद हो गए थे। शेड को बदलने और लंबाई बढ़ाने के लिए मार्केटिंग बोर्ड ने एस्टीमेट फाइनल किया था। इसका टेंडर लगवाकर अब काम शुरू कर दिया गया है। इस शेड की लंबाई 30 मीटर बढे़गी और पूरे शेड कवर को बदला जाएगा। शेड में मर्करी लाइटें लगाई जा रही हैं। अनाज मंडी में टीन शेड के साथ ही चारदीवारी का भी काम किया जाएगा। इसमें दीवार करीब 80 मीटर बनेगी। हाल में जो दीवार ऊंचाई है, उससे करीब ढाई फुट और अधिक ऊंचा उठाने का काम होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें