फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़: महिलाओं ने किया होलिका पूजन, 30 से अधिक स्थानों पर होगा होलिका दहन

शहर में रंगों के पर्व होली को लेकर उत्साह चरम पर है। सोमवार को विभिन्न कॉलोनियों और मोहल्लों में महिलाओं ने विधि-विधान से होलिका पूजन किया। महिलाएं अपने बच्चों के साथ पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर होलिका स्थल पर पहुंची और मंगल गीत गाते हुए परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजन के दौरान महिलाओं ने कच्चा सूत लपेटकर परिक्रमा की और नई फसल के दाने अर्पित किए। बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। कई स्थानों पर सामूहिक रूप से भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। शहर में 30 से अधिक स्थानों पर होलिका दहन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा और साफ-सफाई के इंतजाम किए गए हैं। प्रमुख चौक-चौराहों और कॉलोनियों में शाम को विधिवत होलिका दहन किया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इस बार 3 मार्च को सूर्यग्रहण होने के कारण मंदिरों में विशेष सतर्कता बरती जाएगी, जबकि 4 मार्च को दुल्हेंडी (रंगों की होली) मनाई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें