जयहिंद कॉलोनी निवासी एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने इतफाकिया कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार जयहिंद कॉलोनी निवासी 59 वर्षीय संतरा को बुधवार धाम को सांस लेने में परेशानी हुई थी। परिजन उनको सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। आज सुबह मृतका के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। शहर थाना से आई जांच अधिकारी ने बताया कि परिजनों के बयान पर इतफाकिया कार्रवाई कर शव सौंप दिया है।