फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरी: एक घंटे की बारिश से गर्मी से राहत, मुख्य बाजार व गलियों में हुआ जलभराव

मयूर शर्मा Updated Tue, 07 Jul 2026 05:30 PM IST

धर्मनगरी बेरी में मंगलवार को दोपहर 2 बजे बाद करीब एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दिलाई। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, तेज बारिश के साथ ही नगर की जल निकासी व्यवस्था की पोल भी खुल गई। मुख्य बाजार समेत कई निचले क्षेत्रों और गलियों में पानी भर जाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश शुरू होते ही सड़कों पर पानी जमा होना शुरू हो गया। कई स्थानों पर नालों का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर आ गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दुपहिया वाहन चालकों को जलभराव वाले रास्तों से गुजरना पड़ा जबकि पैदल चलने वाले लोगों को भी पानी के बीच होकर निकलना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष बरसात के मौसम में यही स्थिति बनती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें