फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ के गुलिया में प्राचीन दादा सारंगदेव मंदिर के पुनर्निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने किया हवन-यज्ञ

गुलिया 24 गांव में आस्था के प्रमुख केंद्र माने जाने वाले दादा सारंगदेव मंदिर के पुनर्निर्माण को लेकर ग्रामीणों की ओर से हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने विधि-विधान के साथ हवन में आहुति डालकर मंदिर के नए निर्माण का संकल्प लिया। दादा सारंगदेव मंदिर लंबे समय से ग्रामीणों और आसपास के क्षेत्र के लोगों की आस्था का केंद्र रहा है। क्षेत्र के लोग यहां श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर का वर्तमान स्वरूप काफी पुराना और प्राचीन हो चुका है। मंदिर के पुनर्निर्माण को लेकर गांव के लोगों ने सामूहिक रूप से निर्णय लिया है। इसी के तहत पुराने मंदिर और प्राचीन स्थल को विधि-विधान के साथ खंडित करने का कार्य शुरू किया गया है, ताकि उसी स्थान पर नया मंदिर बनाया जा सके। ग्रामीणों का कहना है कि नए मंदिर का निर्माण सभी ग्रामीणों के सहयोग से किया जाएगा। हवन-यज्ञ के दौरान ग्रामीणों ने दादा सारंगदेव से गांव में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में बादली के सरपंच आनंद गुलिया, विनोद गुलिया, मनोज ठेकेदार, तेजपाल, अजीत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने हवन में आहुति डालकर मंदिर निर्माण के कार्य में सहयोग देने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें