झज्जर में कोसली रोड पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिससे मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को झज्जर के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत के चलते दो घायलों को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।