फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में अपहरण करके मारपीट करने के मामले में दो अन्य आरोपी गिरफ्तार

नवीन दलाल Updated Thu, 23 Oct 2025 04:05 PM IST

पुलिस टीम ने मारपीट करके अपहरण करने के मामले में दो और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें अदालत झज्जर में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सीआईए झज्जर प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर ने बताया कि संदीप निवासी जाटोली ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 24 जून को वह अपने दोस्त की गाड़ी में बैठकर लोहारी बस अड्डा पर गया हुआ था, जहां पर उसने एक दुकान से सामान खरीदा। जब वह वापस गाड़ी की तरफ जाने लगा तो एक सफेद रंग की कार उसके पास आकर रुकी। उन्होंने पिस्तौल दिखाते हुए संदीप को जान से मारने की धमकी दी। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना माछरौली में आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। सीआईए झज्जर की पुलिस टीम ने इस मामले में आकाश निवासी खेड़ा खुर्मपुर फरुखनगर और बॉबी निवासी खेटावास फरुखनगर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें अदालत झज्जर में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें