बहादुरगढ़ पुलिस ने स्कूल पर हुई फायरिंग के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज में मिले चेहरे को एआई का प्रयोग करते हुए फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया माध्यमों से तलाश किया। फेसबुक आईडी से पहचान के आधार पर एक आरोपी को पकड़ा गया है। उसका नाम सतेंद्र है। फेसबुक पर उसकी आईडी जतिन के नाम से थी। पत्नी के साथ छेड़छाड़ के विरोध में नशे में धुत होकर उसने फायरिंग की थी। उसे नहीं पता था कि हिस्ट्रीशीटर योगेश उर्फ सीटू का स्कूल कौन सा है। वह योगेश के स्कूल पर ही फायरिंग कर डर व दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग करने पहुंचा था। अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूछताछ के बाद मामले में और भी खुलासा होने की उम्मीद है।