साल्हावास पेट्रोल पंप के पास संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार मेवात नूह के बबलहेड़ी निवासी ट्रक ड्राइवर था। वह विशाखा कंपनी झांसवा से गाड़ी में सामान लोड करके मेवात के लिए चला था। रास्ते में साल्हावास के बाद उसका शव ट्रक में मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन रफीक ने बताया कि शव ट्रक में मिला हैं। इसकी सही जांच होनी चाहिए।