ऑपरेशन सिंदूर के तहत सोमवार को अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नर्सिंग कैडर से जो नर्स किसी भी प्रकार की छुट्टियों पर थी। सभी नर्सिंग अधिकारियों ने आगमन की सूचना दी। नर्सिंग ऑफिसर अंजु ने सभी नर्सिंग अधिकारियों ने शपथ दिलाई कि वे पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। नर्सिंग अधिकारी कविता ने कहा कि देश हमारे लिए सर्वोपरि है। हम देश के लिए समर्पित है। सभी ने मिलकर जो शहीद हुए हैं। उनको श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मैट्रन कृष्णा, सीनियर नर्सिंग अधिकारी सुदेश राठी, संतोष, नर्सिंग अधिकारी भावना, रीनु, सुमन दहिया, मंजू कादयान, मोनिका मौजूद रहे।