कॉमशियल सिलिंडर की मांग को लेकर शुक्रवार को शहर के हलवाई और रेस्टोरेंट संचालक डीसी से मिले। व्यापारियों ने मांग की कि उनको कॉमशियल सिलिंडर दिलवाया जाए। प्रधान राकेश अरोडा ने बताया कि पिछले कई दिनों से दुकानदारों को कॉमशियल सिलिंडर नहीं मिल रहे, जिस कारण उनका काम प्रभावित हो रहे हैं। सामान नहीं बन पा रहा और अब कर्मियों को वेतन तक नहीं दिया जा रहा। सिलिंडर नहीं मिलने के कारण तों कई दुकान तक बंद हो चुकी हैं। आगे भी ऐसा रहा तो बाकी को भी काम बंद करने की नौबत आ जाएगी।