फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: चौधरी धीरपाल कॉलेज बादली में किया गया सूर्य नमस्कार

आयुष विभाग, खेल विभाग, हरियाणा योग आयोग के संयुक्त तत्वाधान में चौधरी धीरपाल कॉलेज बादली में गणतंत्र दिवस की तैयारी के लिए कॉलेज प्रिंसिपल आनंद कुमार, मनजीत सिंह एनसीसी ऑफिसर की अध्यक्षता में रिहर्सल कार्यक्रम के साथ-साथ सूर्य नमस्कार का भी अभ्यास किया गया। इसमें बादली ब्लॉक से तहसीलदार मौजूद रहे, जिन्होंने तैयारी का जायजा लिया और अन्य विभागों से भी गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रिहर्सल के दौरान स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया और अपने गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रमों का भी अभ्यास किया। योग ट्रेनर हरमेश बंसल ने सूर्य नमस्कार के लाभ एवं योग का महत्व और नशे की प्रति जागरूकता और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें