फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: छात्रों ने निकाली स्वच्छता रैली

गुरु गोरखनाथ राजकीय पॉलिटेक्निक झज्जर में ‘सेवा पखवाड़ा’ के अंतर्गत स्वच्छता रैली एवं स्वच्छता शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने हाथों में बैनर लेकर स्वच्छ भारत का संदेश दिया और पूरे परिसर में रैली निकालकर जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के प्राचार्य दिगपाल और स्टाफ ने सभी विद्यार्थियों के साथ मिलकर यह शपथ ली कि वे अपने घर, संस्थान और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। संस्थान के प्राचार्य ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक आदत नहीं बल्कि एक जिम्मेदारी है, जिसे निभाकर हम समाज और राष्ट्र की प्रगति में योगदान दे सकते हैं।कार्यक्रम का समापन ‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत’ के नारों के साथ हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें