फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादली में एमईटी सिटी में स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग सेंटर शुरू, युवाओं को बैंकिंग और बिजनेस क्षेत्र में मिलेगा प्रशिक्षण

क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रिलायंस एमईटी सिटी द्वारा बादली के पेलपा रोड पर स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग सेंटर की शुरुआत की गई है। इस केंद्र के माध्यम से युवाओं को बैंकिंग और बिजनेस क्षेत्र से जुड़े कौशल का प्रशिक्षण देकर रोजगार के लिए तैयार किया जाएगा। केंद्र के शुभारंभ अवसर पर एमईटी सिटी के सीईओ वल्लभ गोयल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल शैक्षणिक योग्यता ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक कौशल भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण केंद्र युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप तैयार करेगा, जिससे उनके लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान बैंकिंग, बिजनेस मैनेजमेंट और अन्य आवश्यक व्यावसायिक कौशल पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस पहल से बादली और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण का लाभ मिलेगा तथा उनके रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें