फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: आत्मनिर्भर भारत संकल्प रथ यात्रा पहुंची बेरी, स्वदेशी अपनाने का दिया संदेश

शाहिल शर्मा Updated Sun, 21 Dec 2025 06:04 PM IST

आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली गई आत्मनिर्भर भारत संकल्प रथ यात्रा रविवार को बेरी विधानसभा क्षेत्र पहुंची। यात्रा के आगमन पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल ने यात्रा संयोजकों को शुभकामनाएं दीं। बेरी के शिव चौक पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। रथ यात्रा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल ने कहा कि इस यात्रा का मूल मंत्र विकसित भारत का निर्माण है। इसके लिए लोगों को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आधुनिकता के दौर में विशेषकर युवा पीढ़ी विदेशी वस्तुओं की चकाचौंध में फंसती जा रही है, जो आत्मनिर्भर और विकसित भारत की राह में बाधा बन सकती है। विदेशी उत्पादों के अधिक उपयोग से देश की अर्थव्यवस्था, घरेलू बाजार, हस्तशिल्प और स्वदेशी उद्योगों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, जिससे बेरोजगारी और महंगाई बढ़ती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें