फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: सफाई कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर अपनी मांगों को लेकर और अग्निशमन विभाग के समर्थन में सफाई कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर फील्ड में काम किया। इससे पहले शहर में प्रदर्शन किया। इकाई प्रधान शिवम चावरिया ने बताया कि 24-25 अप्रैल को सभी शहरों में उल्टा झाड़ू प्रदर्शन किया जाएगा। 27-28 अप्रैल को दो दिवसीय 8-8 घंटे की कार्मिक भूख हड़ताल की जाएगी। इसके बाद एक और दो मई दो दिवसीय पूर्ण हड़ताल होगी। इस प्रदर्शन में इकाई सचिव विकास उज्जैनवाल जिला सचिव गौरव टॉक, ऑडिटर कृष्ण, मुकेश जितेंद्र, विकास गुलाटी, शीतल कमलेश, बबली, किरण, मनीषा, विनोद, बबीता, सुनीता, विद्या, राजेश, विक्रम मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें