फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़: सफाई कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर किया विरोध प्रदर्शन

शाहिल शर्मा Updated Mon, 20 Apr 2026 02:19 PM IST

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर फील्ड में काम करते हुए सरकार के खिलाफ अपना रोष जताया। कर्मचारियों ने बताया कि यह आंदोलन उनकी लंबित मांगों को लेकर किया जा रहा है और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों के समर्थन में भी है। आंदोलन के तहत 21 अप्रैल को भी सभी सफाई कर्मचारी काले बिल्ले लगाकर ड्यूटी करेंगे। संघ पदाधिकारियों के अनुसार आंदोलन के अगले चरण में 24 और 25 अप्रैल को प्रदेश के सभी शहरों में उल्टा झाड़ू प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद 27 और 28 अप्रैल को दो दिन तक 8-8 घंटे की कार्मिक भूख हड़ताल होगी। यदि इसके बावजूद भी सरकार ने कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो 1 और 2 मई को दो दिवसीय पूर्ण हड़ताल की जाएगी। कर्मचारियों ने सरकार से जल्द समाधान की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें