फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : झज्जर में सफाई कर्मियों ने झाड़ू लेकर किया प्रदर्शन

Avinash Anand Updated Mon, 16 Dec 2024 02:52 PM IST

झज्जर नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने झाडू प्रदर्शन किया। इकाई प्रधान शिवम चावरिया ने बतायां कि उनकी प्रमुख मांगे कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना। ठेका प्रथा समाप्त करना, पुरानी पेंशन बहाल करना। जींद के अंदर जो मुख्यमंत्री नायबसिंह सैनी ने जो कर्मचारी का 26000 रुपए वेतन देने का जो संकल्प लिया था, उसका पत्र जारी करना। जो सरकार ने 4298 कर्मचारियों का पक्का करने का जो पत्र जारी किया गया है, आज तक उसे पत्र पर आज तक पूरे हरियाणा के अंदर कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। वह पत्र नगर परिषद के अंदर भी आया हुआ है और नगर परिषद ने भी उसे पर कोई भी कार्रवाई नहीं की। हम नगर परिषद प्रशासन से भी कहना चाहते हैं कि उस पत्र के ऊपर भी कारवाई की जाए और 2014 में हमारे 180 कर्मचारी लगे हुए थे, उनको क्षेत्रफल आबादी के अनुसार हटा दिया गया था, उसमें से एक भी कर्मचारी को आज तक भी आउटसोर्सिंग के ठेके में नहीं लिया गया है। आज जब आउटसोर्सिंग का ठेका आया तो ठेकेदार ने हमारी महिला कर्मचारी को उसमे लगाने से मना कर दिया। उसने कहा लेडिस को लगाने की कोई वैकेंसी नहीं है। जिन महिला कर्मचारी के पति की मृत्यु हो चुकी है, उन महिला कर्मचारी को इस आउटसोर्सिंग के ठेके में लगाया जाए। इस ठेके में 80 आदमियों का टेंडर लगाया गया है। 80 आदमियों में से कम से कम 30 महिला कर्मचारियों को लगाया जाए और उनके परिवार को नौकरी दी जाए, इसलिए हम नगर परिषद प्रशासन से कहना चाहते हैं या तो ठेकेदार से बात करके इस समस्या का समाधान करें नहीं तो नगर परिषद झज्जर के सभी सफाई कर्मचारी आंदोलन जैसा कदम भी उठा सकते हैं। इसमें नगर परिषद प्रशासन की जिम्मेदारी होगी। इस प्रदर्शन में इकाई प्रधान शिवम चावरिया, इकाई सचिव विकास उज्जैनवाल, इकाई कैशियर गौरव, जिला सचिव विकास बहोत, ऑडिटर कृष्ण महरोलिया, मुकेश दरोगा, शीतल ,सविता, दया आदि कर्मचारियों ने भाग लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें