दो दिनों से रुक-रुक कर हुई बारिश की बाद शनिवार को किसानों ने खेतों की ओर रुख किया। किसानों के अनुसार बारिश से खेती-बाड़ी को नुकसान हुआ है। खेतों में खड़ी सरसों की फसल जहां खराब हो गई है, वहीं गेहूं के उत्पादन पर बुरा असर हुआ है। कृषि अधिकारियों के अनुसार अभी तक क्षेत्र में 15 से 18 एमएम तक बारिश हुई है।