फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: मनीषा हत्याकांड को लेकर ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन का प्रदर्शन

ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भिवानी जिला के गांव ढाणी लक्ष्मण की बेटी मनीषा की बर्बर हत्या पर रेवाड़ी रोड ट्रक मार्किट से राव तुलाराम चौक तक जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। हत्यारों को तुरंत गिरफ़्तार करो, आरोपियों को फांसी की सज़ा दो, बढ़ते अपराधों पर रोक लगाओ, जनविरोधी बीजेपी सरकार मुर्दाबाद, इंकलाब ज़िंदाबाद के नारे लगाए। इस अवसर पर संगठन के जिला कमेटी सदस्य ओमबीर सिंह ने कहा है कि एक बार फिर यह साबित हो गया है कि प्रदेश में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है। 11 अगस्त से अब तक कातिलों की गिरफ्तारी ना होना समाज में एक बेचैनी पैदा कर रहा है। वहीं सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल लग रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें