हिसार के एक गांव के निजी स्कूल के प्राचार्य की हत्या किए जाने के मामले में निजी स्कूल संचालकों का आक्रोष नहीं थम रहा है। बुधवार को जिला के निजी स्कूल संचालकों ने अपने-अपने स्कूलों को बंद रख आक्रोष जताया। इस दौरान निजी स्कूल संचालक अपनी सुरक्षा को लेकर भी काफी गंभीर दिखे और उन्होंने सीएम के नाम एक ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। निजी स्कूल संचालकों के इस प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व प्राईवेट स्कूल शिक्षक संघ के जितेन्द्र लाठर व रमेश रोहिला द्वारा किया गया। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र लाठर ने इस मौके पर प्राइवेट स्कूलों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो हमे राष्ट्र निर्माता का खिताब दिया जाता है और दूसरी तरफ हमारी सुरक्षा खतरे में है। उन्होंने कहा कि कई प्राईवेट स्कूलों के संचालक तो ऐसे है जिनकी दूसरी पीढ़ी इस दिशा में पढाई के क्षेत्र में राष्ट्र की सेवा कर रही है, लेकिन इन सबके बावजूद भी हम अपनी ही सुरक्षा को लेकर भयभीत है। इसलिए सरकार को चाहिए प्राईवेट स्कूलों के बाहर पुलिस सुरक्षा बढाई जाए। दिनभर पीसीआर की गश्त बढ़ाई जाए और छुट्टी के समय भी पुलिस स्कूलों की सुरक्षा पर ध्यान दे।