झज्जर। गांव दादरी तोए स्थित मेन बस स्टैंड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस दौरान एक पिकअप चालक ने व्यक्ति को टक्कर मार दी। मृतक जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में कौशल के तहत की-मैन के पद पर तैनात थे। पुलिस ने नागरिक अस्पताल के शव गृह में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के गांव दादरी तोए के रामगढ़ ढाणी निवासी करीब 47 वर्षीय रामबीर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में कौशल के तहत की-मैन के पद पर तैनात थे। बुधवार सुबह वह जलघर में पानी खोलने के बाद दादरी तोए के मैन स्टैंड पर खडे़ थे। इस दौरान फर्रुखनगर से झज्जर जा रहे पिकअप चालक ने रामबीर को टक्कर मार दी। इसके बाद चालक अपनी गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवया। पुलिस ने मृतक के भाई संजय के बयान पर पिकअप चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। मृतक रामबीर के दो लड़के हैं, जिसमें से एक की उम्र 12 व दूसरे की उम्र 15 साल है। मृतक रामबीर इकलौता कमाने वाला था। रामबीर के पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। रामबीर की मौत के बाद बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। वर्जन दादरी तोए में एक पिकअप चालक ने व्यक्ति को टक्कर मारने की सूचना मिली थी। मृतक व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के भाई संजय के बयान पर पर पिकअप चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एएसआई संदीप, जांच अधिकारी, दुलीना चौकी