फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: मंदिर के पास जमीन पर कब्जे को लेकर पाना चुल्याण के लोगों ने दिया धरना

शाहिल शर्मा Updated Wed, 17 Sep 2025 02:20 PM IST

मंदिर के पास करीब साढ़े चार एकड़ जमीन को लेकर गत दिवस कब्जा कार्रवाई के लिए गई नगर पालिका की टीम व पाना चुल्याण के लोगों के बीच कड़ा विरोध हुआ था। इसी विरोध के चलते पाना चुल्याण के लोग बुधवार को एकत्रित हुए और उन्होंने उसी जमीन पर टेंट लगाकर धरना शुरू कर दिया। धरने में समर्थन देने के लिए किसान यूनियन चढूनी ग्रुप की जिला प्रधान ममता कादयान अपनी टीम के साथ धरना स्थल पर पहुंची और कहा कि अपने हकों की लड़ाई में पीछे नही हटेंगे। वहीं धरने पर बैठे नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन जयसिंह कादयान का कहना है कि मंगलवार को पालिका की तरफ से जमीन पर नाजायज तरीके से कब्जा तोड़ने के लिए कार्रवाई की गई थी। जब पाना के लोगों ने कब्जा कार्रवाई का विरोध किया तो वहां से पालिका अधिकारी चले गए थे। उन्होंने बताया कि 2007 में नगर पालिका ने गलत तरीके से अपने नाम इंतकाल कर लिया है जबकि इस जमीन का मामला सेशन कोर्ट झज्जर में चल रहा है। धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि धरना तब तक चलेगा, जब तक प्रशासन लिखित रूप में नहीं देता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें