हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन की तहसील बहादुरगढ़ के नंबरदारों की एक महत्वपूर्ण बैठक नंबरदार एसोसिएशन बहादुरगढ़ के प्रधान शतीश नंबरदार के दिल्ली-रोहतक रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में विधायक राजेश जून मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे, जहां नंबरदारों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया और पगड़ी बांधकर सम्मानित किया। बैठक के दौरान नंबरदार एसोसिएशन के प्रधान शतीश नंबरदार व अन्य सदस्यों ने विधायक को नंबरदारों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया और एक विस्तृत मांग पत्र भी सौंपा। बैठक में नंबरदारों ने विधायक राजेश जून को जानकारी देते हुए बताया कि उनकी कई मांगें लंबे समय से सरकार के पास लंबित हैं, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिल रहा है, जिससे उनमें निराशा का माहौल बन गया है। उन्होंने विधायक से उम्मीद जताई कि वे उनकी आवाज को सरकार तक मजबूती से पहुंचाकर समाधान करवाने में सहयोग करेंगे।