फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर के सिस्टा में एनएसएस कैंप की हुई शुरुआत

Naveen Updated Fri, 20 Mar 2026 10:09 AM IST

स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांसड स्टडीज इन टीचर्स एजुकेशन झज्जर की एनएसएस यूनिट ने कैमलगढ़ गांव में सात दिवसीय एनएसएस शिविर की शुरुआत की, जिसमें 50 स्वयं सेवको ने भाग लिया। गांव के सरपंच ने सात दिवसीय शिविर के दौरान सुरक्षा और सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने शिविर की सफलता के लिए अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। शिविर की शुरुआत गांव के पार्क में 'बेलपत्र जैसे शुभ पौधे' लगाने के साथ हुई, जो सद्भावना और समृद्धि का प्रतीक है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सविता यादव ने स्वयंसेवकों के साथ सात दिवसीय कार्यक्रम पर चर्चा की और उन्हें आगामी यात्रा के लिए प्रेरित किया। आचार्य इंद्रजीत ने ध्यान और योग सत्र आयोजित किया गया। आचार्य ने छात्रों के साथ अपनी आध्यात्मिक यात्रा साझा की। नवबहार यादव और दीपक सैनी भी सत्र में शामिल रहे। प्रधानाचार्य डॉ. संतोष ने स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय निर्माण में एनएसएस की भूमिका पर प्रकाश डालने के साथ साथ सभी को शुभकामनाए दी। संस्थान के निदेशक डाॅ रिशि गोयल ने एन.एस.एस यूनिट को कैंप की शुरुआत करने और उसके सफल प्रयोजनार्थ बनाने के लिए आशीर्वाद दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें