फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: एनएचएम कर्मचारियों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन, दिवाली से पूर्व लंबित मांगों को पूरा करने की मांग

खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर से अखिल भारतीय एनएचएम कर्मचारी कल्याण संघ, हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस अवसर पर मंत्री को सम्मान स्वरूप पगड़ी पहनाकर और शाल भेंट कर ज्ञापन सौंपा गया। एनएचएम कर्मचारियों ने मंत्री से निवेदन किया कि दिवाली से पूर्व उनकी लंबित मांगों का समाधान किया जाए और मुख्यमंत्री कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट स्वरूप यह निर्णय प्रदान करें। एनएचएम कर्मी संदीप जांगड़ा ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में लंबित वेतन का शीघ्र भुगतान, सातवें वेतन आयोग का लाभ एवं हर 6 माह पर डीए की सुविधा, समय पर नियमित वेतन जारी करने की स्थायी व्यवस्था, वेतन वृद्धि एवं सेवा शर्तों में सुधार, अन्य सभी लंबित मांगों का त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि एनएचएम कर्मचारी लगातार जनता की सेवा में अग्रिम पंक्ति के योद्धा बनकर कार्य कर रहे हैं। यदि हरियाणा सरकार दिवाली पर लंबित मांगों को गिफ्ट स्वरूप पूरा करती है तो कर्मचारियों का मनोबल और उत्साह कई गुना बढ़ जाएगा। इससे हम और अधिक लगन और मेहनत से स्वास्थ्य सेवाओं को आगे बढ़ाएंगे। हरियाणा सरकार द्वारा चलाए जा रहे सभी कार्यक्रमों में एनएचएम कर्मचारी सदैव बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और उन्हें सफल बनाते हैं। मंत्री ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि वह शीघ्र ही स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री से इस विषय पर चर्चा करेंगे और कर्मचारियों की मांगों को पूरा करवाने के लिए गंभीर प्रयास करेंगे।इस अवसर पर पूनम दहिया, मीनाक्षी पिलानिया, शीतल, अनीता, सोनू जाखड़, जीवन, नरेंद्र, मीनाक्षी, अनिल कादयान, पूनम, अंजू, संदीप, दीपक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें