नागरिक अस्पताल झज्जर में सोमवार को नेशनल क्वालिटी टीम पहुंची। टीम के सदस्यों ने नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड से लेकर ओपीडी का दौरा किया। अस्पताल के स्टाफ एवं मरीज से बातचीत की। इसके बाद टीम ने पहली और दूसरी मंजिल पर जाकर वार्डों में भी व्यवस्थाएं जांची। महिला एवं प्रसूति वार्ड में टीम करीब एक घंटे तक निरीक्षण करती रही। इस दौरान वहां भर्ती महिला मरीजों के साथ भी उन्होंने बातचीत की।