फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: पंज-प्यारों की अगुवाई में निकला विशाल नगर कीर्तन, बोले सो निहाल के जयकारों से गूंज उठा शहर

आगामी पांच नवंबर को होने वाले गुरु नानकदेवजी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को शहर में नगर कीर्तन निकाला गया। बाबा निष्काम सेवा समिति और पंचायती गुरुद्वारा के तत्वावधान में निकाले गए नगर कीर्तन में महिला व पुरुष सेवादारों ने नगर कीर्तन के पूरे रास्ते में झाड़ू लगाकर सड़क को साफ किया और गुरु ग्रंथ साहिब में संकलित गुरुबाणी को पढ़ते हुए नगर की परिक्रमा की। नगर कीर्तन की अगुवाई पंज प्यारों ने की, वहीं अलवर से आई गतका पार्टी ने परिक्रमा के दौरान नगर के विभिन्न चौराहों पर अपनी अनूठी कला का प्रदर्शन किया। गतका पार्टी ने एक के बाद एक हैरतअंगेज कारनामे दिखाकर श्रद्धालुओं को दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर कर दिया। नगर कीर्तन का आगाज बाद दोपहर करीब 12 बजे पंचायती गुरुद्वारे से हुआ, जिसके बाद पूरे सर्कुलर रोड, आंबेडकर चौक, तीन मूर्ति मंदिर, सिलानी गेट, हरिपुरा, मेन बाजार से परिक्रमा करते हुए सुभाष चौक पर समापन किया गया। आयोजक सभा के प्रधान नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन ईश्वर शर्मा की रहनुमाई में पूरे नगर कीर्तन के दौरान युवाओं का जोश देखते ही बनता था। शहर में निकले इस नगर कीर्तन का विभिन्न स्थानों पर स्टाल लगाकर स्वागत भी किया गया। इस अवसर पर विनीत पोपली, मनोनीत पार्षद कमल गिरोत्रा, अंकुर खुराना, अशोक जुनेजा, प्रताप गेरा, अशोक गेरा, तरुण गोस्वामी, प्रशांत आर्य, राजकुमार, प्रोफेसर रवि किरण मदान, भूषण खन्ना, प्रेम पोपली, सन्नी सरदार का योगदान रहा। इसी श्रृंखला में आगामी 5 नवंबर को गुरु नानकदेवजी के प्रकाशोत्सव पर पंचायती गुरुद्वारा मैदान मे लंगर का आयोजन भी किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें