कभी एक छोटे से कस्बे के रूप में पहचान रखने वाला बादली गांव आज विकास की नई इबारत लिख रहा है। पांचवीं स्कूल से शुरू हुआ शिक्षा का सफर अब मॉडल स्कूल और कॉलेज तक पहुंच चुका है। जो गांव कभी पुलिस नाके की मांग करता था, वहां आज आधुनिक थाना स्थापित है। उपमंडल बनने के बाद प्रशासनिक सुविधाओं का लगातार विस्तार हुआ है। बादली बाईपास ने व्यापार और रोजगार के नए अवसर पैदा किए हैं। सड़कों, संस्थानों और बढ़ते बुनियादी ढांचे के बीच बादली अपनी परंपराओं को संजोए आधुनिकता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।