फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में नगर पालिका कर्मचारियों का प्रदर्शन, 22 सूत्रीय मांगों को लेकर निकाली रैली

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर प्रदेशव्यापी हड़ताल के तहत वीरवार को बहादुरगढ़ इकाई और सफाई यूनियन ने अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों के समर्थन में प्रदर्शन किया। इंदिरा पार्क से कर्मचारियों ने उल्टी झाड़ू लेकर रैली निकाली, जो रेलवे रोड होते हुए लाल चौक पर पहुंचकर समाप्त हुई। कर्मचारियों ने फरीदाबाद में 16 फरवरी को आग बुझाते समय शहीद हुए भवीचंद शर्मा और रणवीर सिंह को शहीद का दर्जा देने, उनके परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के सदस्य को स्थायी सरकारी नौकरी देने की मांग की। इसके अलावा कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा खत्म करने, पुरानी पेंशन बहाल करने और समान काम के लिए समान वेतन लागू करने सहित 22 सूत्रीय मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बहादुरगढ़ इकाई के प्रधान राजेश बालगुहेर ने की, जबकि संचालन सचिव अमित ने किया। प्रदर्शन में कई पदाधिकारी व सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें