फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: नगर परिषद कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर शुरू की भूख हड़ताल

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर सोमवार को नगर परिषद झज्जर में 11 कर्मचारी क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे। कर्मिक भूख हड़ताल की अध्यक्षता इकाई प्रधान शिवम चावरिया ने की जबकि मंच संचालन इकाई सचिव विकास उज्जैनवाल ने किया। उन्होंने बताया कि उनकी मुख्य मांगे हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, जब तक हरियाणा सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं करती तब तक 30 हजार रुपये न्यूनतम वेतन लागू करना, ठेका प्रथा समाप्त करना, अग्निशमन विभाग के शहीद हुए कर्मचारियों को शहीद का दर्जा देना, मुआवजा राशि एक करोड़ रुपये देना और उनके परिवार को एक सरकारी नौकरी देना, 2014 में 400 की आबादी के हिसाब से झज्जर शहर में एक सफाई कर्मचारी नियुक्त किया गया था। अब शहर की जनसंख्या को देखते हुए झज्जर नगर परिषद में नए कर्मचारियों की भर्ती होनी चाहिए। इस दौरान उषा, बबीता, रानी शीतल, विनोद, राजेश, कुलदीप, जितेंद्र, सूरज, राजेश, विकास भूख हड़ताल पर बैठे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें