बुनियाद कार्यक्रम के लिए विद्यार्थियों के चयन हेतु लेवल-एक (बैच 2026-28) की खंड स्तरीय परीक्षा की आज शुरू हुई। परीक्षा के लिए जिले से 2104 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया है। झज्जर जिले में परीक्षा के लिए 6 केंद्र बनाए गए हैं। विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड पर परीक्षा केन्द्र का नाम अंकित किया गया है। परीक्षा के समुचित क्रियान्वयन व सुचारू संचालन के लिए जिला विज्ञान विशेषज्ञ को नोडल अधिकारी बनाया गया है। संबंधित विद्यालय मुखिया इस परीक्षा के लिए अधीक्षक बनाया है। किस केंद्र पर कितने पंजीकरण: बहादुरगढ़-907 झज्जर-480 मातनहेल-287 बेरी-264 साल्हावास-167