फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में नाबालिग के साथ हुई दरिंदगी, झज्जर में SC समाज ने कियां प्रदर्शन

नवीन दलाल Updated Fri, 25 Apr 2025 01:55 PM IST

यूपी के आगरा के एक गांव में एक 11 साल की नाबालिग युवती के साथ हुई घिनौनी घटना को लेकर झज्जर में एससी समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान इन लोगों ने यूपी सरकार से आरोपी को फांसी दिलाए जाने की मांग की। प्रदर्शन से पूर्व एससी समुदाय के लोग जिनमें महिलाएं भी शमिल थी, यहां टाऊन पार्क में एकत्रित हुए और बाद में प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। यहां भी उन्होंने घटना को लेकर अपना रोष जताया और नारेबाजी की। इनका कहना था कि यूपी के आगरा जिले के गांव नंगला में रात के समय एससी परिवार की एक लड़की को रात्रि के समय उस समय उठा लिया गया। जब उसका पिता रात्रि में चौकीदार की डयूटी करने गया था। आरोपी ने इस नाबालिग के साथ बलात्कार किया और बाद में उसके मुंह में कपड़ा ठूसकर उस मरने की हालत में छोड़कर फरार हो गया। बाद में पीड़िता ने होश में आने के बाद अपने साथ हुई घटना की बात अपने परिजनों को बताई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है, लेकिन उनकी मांग है कि आरोपी को फांसी की सजा दी जाए। उन्होंने एससी समाज पर हो रहे अत्याचार को लेकर भी आवाज उठाई। बाद में एक ज्ञापन भी इस बारे में जिला प्रशासन को सौंपा गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें