फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: आयुर्वेद चिकित्सा का अंतरराष्ट्रीय हब बनेगा जटेला धाम : मंत्री कृष्ण बेदी

शाहिल शर्मा Updated Sun, 01 Feb 2026 06:50 PM IST

सामाजिक न्याय मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि जटेला धाम पुरातन काल से ही मानवता की सेवा करता आ रहा है और इस मानव सेवा के अनुष्ठान को महंत राजेंद्र दास ने और भी गरिमामयी बना दिया है। जटेला धाम अध्यातम केंद्र के साथ-साथ पर्यावरण सुधार, नशामुक्त अभियान, वृक्षारोपण और आयुर्वेद चिकित्सा व शोध के वैश्विक केंद्र के रूप में अब विकसित हो रहा है। गांव माजरा दूबलधन में स्थित तपोभूमि जटेला धाम में आयुर्वेद चिकित्सा के लिए एक ऐतिहासिक दिवस बन गया है। वह रविवार को आयुर्वेद चिकित्सालय में योगदान देने वाले दानदाताओं को सम्मानित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि थोड़े ही दिनों में यह आयुर्वेद चिकित्सा व प्रौद्योगिकी के शोधकर्ताओं और नवेन्मषकों के लिए एक रमणीय पावन स्थल होगा। उन्होंने कहा कि जो इस आयुर्वेद चिकित्सा महायज्ञ में अपना योगदान दे रहे हैं, उनका नाम चिकित्सा के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित होगा। ये दानदाता हमारे लिए नहीं बल्कि मानवता के लिए श्रद्धा के पात्र हैं, जो मानव कल्याण के अंतरराष्ट्रीय केंद्र के लिए अपना तन मन धन अर्पित हुए समर्पित कर रहे हैं। जटेला धाम साहित्यिक व अकादमिक गतिविधियों के लिए कई दशकों से मानवता की सेवा कर रहा है। आज का दिन आयुर्वेद चिकित्सा के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा। समारोह की अध्यक्षता कर रहे धाम के पीठाधीश्वर महंत राजेंद्र दास ने कहा कि ये चिकित्सा संस्थान आयुर्वेद शोध और उसके नवाचार के उत्कृष्ट केंद्र के रूप में विकसित होगा। यहां पर आयुर्वेदिक पद्धति को नई तकनीक के साथ चिकित्सीय सेवा में बदलने का लिए समाज-कल्याण का कार्य करेगा। जटेला धाम से ही पर्यावरण संरक्षण का जो उद्घोष पिछले कई वर्षों पहले शुरू हुआ था, वह विश्व के कोने-कोने तक पहुंच गया है। इस मौके पर सुखासा महाराज, बेरी एसडीएम रेणुका नांदल, सीजेएम गुरुग्राम राकेश कादयान, रिटायर्ड डीईओ ओमप्रकाश कादयान, डॉ. यशवीर वत्स, नगर पालिका चेयरमैन देवेंद्र उर्फ बिल्लू पहलवान, प्रोफेसर अजय कादयान मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें