जहांगीरपुर गांव में धान की झराई करते समय प्रवासी मजदूर जमीन पर गिर गया। उसे तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिला के जमौर निवासी संजय कुछ दिन पहले ही जहांगीरपुर में मजदूरी के काम के लिए आया था। शनिवार की शाम को वह खेत में धान झराई का काम कर रहा था। इस दौरान वह जमीन पर जा गिरा। उसके साथी मजदूरों ने उसे संभाला और तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मृतक के साथी मजदूर महेंद्र ने बताया कि संजय गत 9 नवंबर को ही जहांगीरपुर में मजदूरी के लिए आया था। शनिवार शाम को वह झराई का काम कर रहा था। काम करते समय गिर गया और उसकी मौत हो गई। मृतक शादीशुदा था। वह अपने पीछे पत्नी और पांच बेटियां छोड़ गया है। मृतक परिवार में अकेला कमाने वाला मृतक के साथी मजदूर महेंद्र ने बताया कि संजय अकेला कमाने वाला था। उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। घर पर पत्नी व बच्चे हैं। वह मेहनत मजदूरी करके परिवार का पेट पाल रहा था। अब परिवार में कमाने वाला कोई नहीं बचा।